प्रतापगढ़ के जाजली में विजयादशमी पर अश्व-शस्त्र पूजन:शिक्षकों और स्टूडेंट्स का किया सम्मान, युवाओं को दी प्रेरणा

प्रतापगढ़ के जाजली ठिकाने में विजयादशमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर पारंपरिक विधि-विधान से अश्व और शस्त्र पूजन किया गया। यह कार्यक्रम ठाकुर विश्वजीत सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस उत्सव में सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। गांव के शिक्षकों और पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ठाकुर विश्वजीत सिंह ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के प्रति गंभीरता से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही राष्ट्र मजबूत बनता है और आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवरता है। इस आयोजन में ठाकुर गिरने के कुंवर युवराज भी मौजूद थे। विजयादशमी का यह पर्व पारंपरिक पूजन के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने का प्रतीक बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *