प्रतापगढ़ पुलिस का अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर सख्त अभियान:एमडी फैक्ट्री की सूचना देने वालों को पुलिस देगी 10,000 रुपए तक का इनाम

प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और एमडी फैक्ट्रियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में जिलेभर में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सूचना देने वालों को नकद इनाम इस अभियान में आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस ने इनाम योजना की घोषणा की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति पुलिस को अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अपराधियों की पुख्ता जानकारी देता है, तो उसे 5,000 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। वहीं, एमडी फैक्ट्री से संबंधित ठोस सूचना देने पर 10,000 रुपए का नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही, सत्यापन के बाद 24 घंटे के भीतर नकद इनाम देने की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को बिना किसी भय के आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। प्रतापगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या एमडी फैक्ट्री से जुड़ी कोई गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और नशा मुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *