प्रतापगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’:नाकाबंदी कर तीन नशा तस्कर पकड़े, 44 किलो डोडाचूरा और दो कार जब्त

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत देवगढ़ थाना और डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 44 किलो 580 ग्राम अवैध डोडाचूरा और दो गाड़ी जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश, राहुल और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ देवगढ़ थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार देवगढ़ थानाधिकारी मय जाप्ता पुंगा तालाब चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार आती हुई दिखाई दी पुलिस ने कार को रोककर उसमें बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम राहुल, निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार, निवासी कोटड़ी, प्रतापगढ़ बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके पीछे एक और कार आ रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोडाचूरा से भरी हुंडई एक्सेंट कार को भी रोक लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अवैध डोडाचूरा समेत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *