प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के हथनी कुंडी गांव में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका की पहचान दुर्गा (12) पुत्री बंसीलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा अपने माता-पिता के साथ खेत में काम कर रही थी, तभी वो अचानक करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उसे देर शाम जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस के जांच अधिकारी अंबालाल जिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी पहुंचे। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसके माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।


