प्रतापगढ़ में गुड से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा धरियावद मार्ग पर हनुमान घाट में बुधवार शाम को हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। देवगढ़ थानाधिकारी मिश्री लाल ने बताया कि बुधवार शाम को धरियावद मार्ग पर हनुमान घाट में गुड से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मोड़ पर ट्रक का बैलेंस बिगड़ने से वो पलट गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी मोड़ से अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी बस पलट गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई और ट्रक सड़क के किनारे पर पलटा था। जिससे यातायात भी बाधित नहीं हुआ।


