प्रतापगढ़ में महाशिवरात्रि से पूर्व मां अंबिका राजाजेश्वरी भक्त मंडल 108 के तत्वाधान में चार दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी के दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने “ओम नमः शिवाय” की जयकार की। जिससे शहर को गूंज उठा। इस अवसर पर शिव और पार्वती की आकर्षक झांकी ने मुख्य आकर्षण का केंद्र बनाया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गांधी चौराहे पर पहुंची, जहां पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद, प्रभात फेरी वापस अपने गंतव्य स्थान मां अंबिका राज राजेश्वरी मंदिर पंडाल में पहुंची, जहां पर मंदिर मंडल के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। मां अंबिका राजराजेश्वरी भक्त मंडल 108 के सदस्य विजय महेश्वरी और अल्पेश जैन ने बताया कि इस प्रभात फेरी के माध्यम से, मां अंबिका राजाजेश्वरी भक्त मंडल108 ने शिवरात्रि की भावना को शहर के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर, श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त किया और शिवरात्रि की भावना में डूब गए।


