प्रतापगढ़ के बांसवाड़ा रोड पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। वन मंडल प्रतापगढ़ के पास एक रोडवेज बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उस समय सामने से एक स्कूल बस आ रही थी। वहीं चावल से भरा मिनी ट्रक बांसवाड़ा से मंदसौर जा रहा था। रोडवेज बस और स्कूल बस के बीच फंसने से ट्रक चालक दिलीप ने बचने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक सड़क किनारे लगे पिलर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक दिलीप, जो कालीजरा (बांसवाड़ा) का रहने वाला है, को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। ट्रक में सहचालक संजय भी मौजूद था। पलटे हुए ट्रक के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ट्रक को हटाने की कार्रवाई कर रही है।


