प्रतापगढ़ में जुआ-सट्टा पर्चियां काटते 2 गिरफ्तार:कृषि मंडी के पास से पुलिस ने पकड़ा, कालिका टीम की कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस ने शहर की कृषि मंडी के पास से जुआ-सट्टा की पर्चियां काटते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में, थानाधिकारी प्रतापगढ़ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम और कालिका पेट्रोलिंग टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतापगढ़ निवासी आकाश पिता कैलाश धोबी (धोबी चौक) और फिरोज पिता जुनैद खान (हाउसिंग बोर्ड) के रूप में हुई है। पुलिस ने आकाश के पास से एक सट्टा डायरी और 2000 रुपए नकद बरामद किए। फिरोज के पास से भी एक सट्टा डायरी और 660 रुपए नकद जब्त किए गए। थाना प्रतापगढ़ में दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *