प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार, अरनोद पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत, अरनोद थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3,850 रुपए जब्त किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में, थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। अरनोद कस्बे में गौतमेश्वर रोड पर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने जुआ-सट्टा की पर्चियों के साथ 3850 रुपये की नकदी जब्त की। इस संबंध में, अरनोद थाने में प्रकरण संख्या 28/2026, धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लोकेंदर सिंह पिता बब्बूसिंह राजपूत (45), निवासी दर्जी चौक, अरनोद, सुरेंद्र सिंह पिता उदयसिंह राजपूत (52), निवासी गौतमेश्वर रोड़, अरनोद, राजमल पिता कन्हैयालाल मीणा (35), निवासी ओडा, अरनोद, दिलीप पिता रमेश नाथ (30), निवासी नई आबादी, अरनोद, नानका पिता लाला मीणा (65), निवासी रूपाघाटी, अरनोद, मनोज पिता पूनमचंद बलाई (24), निवासी अरनोद


