प्रतापगढ़ में तपस संस्थान के 25 वर्ष पूरे:रजत जयंती समारोह मनाकर भामाशाहों को सम्मानित किया

प्रतापगढ़ में तपस संस्थान ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़े सभी भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के डीवाईएसपी गजेंद्र सिंह राव थे। अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रतापगढ़ के डॉ. टी.आर. आमेटा ने की। संस्थान के व्यवस्थापक राम अवतार चौधरी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान परिवार ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। संस्थान के व्यवस्थापक राम अवतार चौधरी ने संस्थान के 25 वर्षों के सफर को विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान की स्थापना 7 दिसंबर 2000 को हुई थी। इन वर्षों में संस्थान ने दिव्यांग बच्चों के क्षेत्र में लगातार काम करते हुए कई चुनौतियों का सामना किया और प्रगति की। चौधरी ने कहा कि यह प्रगति केवल संस्थान की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है, जिसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण देकर समाज की मुख्य धारा में लाना है। वर्तमान में, तपस संस्थान डूंगरपुर में तपस मूक-बधिर आवासीय विद्यालय, तपस मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय, तपस मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह और तपस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय का संचालन कर रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रतापगढ़ में तपस विशेष विद्यालय और तपस मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह भी संचालित किए जा रहे हैं। यह सभी पुनीत कार्य सामाजिक सहयोग और भामाशाहों के समर्थन से संभव हो पा रहे हैं। 25 वर्ष पूरे होने पर, संस्थान परिवार ने प्रशस्ति पत्र देकर संस्थान से जुड़े कई भामाशाहों को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *