प्रतापगढ़ में ध्वनि प्रदूषण को लेकर बैठक:देर रात तक साउंड बजने पर पुलिस करेगी सख्ती, कार्रवाई की चेतावनी

प्रतापगढ़ में देर रात तक बजने वाले बैंड-बाजों, ढोल और रिसॉर्ट में तेज साउंड सिस्टम से हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहर वासियों द्वारा लंबे समय से इस समस्या को उठाया जा रहा था, जिससे बच्चों की पढ़ाई और स्थानीय निवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस ने अब कड़े दिशा-निर्देश लागू करने का निर्णय लिया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 1 बजे प्रतापगढ़ थाने में बैंड-बाजों, ढोल पार्टियों और रिसॉर्ट संचालकों की बैठक हुई। इसमें सीओ गजेंद्र सिंह राव और कोतवाल दीपक बंजारा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम, बैंड या ढोल नहीं बजेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। तेज आवाज की मिल रहीं थीं शिकायतें
अधिकारियों ने बताया कि शहर में देर रात तक तेज आवाज में साउंड बजाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे कई इलाकों में लोगों की नींद और शांत वातावरण प्रभावित हो रहा था। यह कदम शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षाओं व पढ़ाई के दौरान बच्चों को होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है। संचालकों से नियमों के पालन की अपील
पुलिस ने सभी संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ध्वनि नियंत्रण कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी आयोजक, संचालक या संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में आज से कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *