प्रतापगढ़ में पंखे से लटक कर युवक ने दी जान:रात को सोने से पहले पड़ोसी से लिया था चार्जर, 10 दिन से पत्नी गई हुई थी पीहर

प्रतापगढ़ में एक युवक ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना खेरोट गांव में बुधवार रात की है। जांच अधिकारी दसरथ ने बताया कि खेरोट गांव निवासी प्रदीप सिंह (27) पुत्र निर्भर सिंह ने आत्महत्या से पहले रात में पड़ोसी से मोबाइल चार्जर मांगा था। सुबह जब पड़ोसी चार्जर लेने पहुंचा, तो उसने प्रदीप को पंखे से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। प्रदीप के बड़े भाई अनिल सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रदीप के बड़े भाई अनिल सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह प्राइवेट डॉक्टर है, पशुओं का गांव-गांव जाकर इलाज करता था। परिवार में ऐसा कोई भी झगड़ा नहीं चल रहा था। सब कुछ अच्छा था। 10 दिन पहले उसकी पत्नी पीहर गई थी। प्रदीप के दो बड़े भाई है, वो बाहर काम करते हैं। प्रदीप के एक डेढ़ साल का बेटा है। पिता का कई साल पहले देहांत हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *