प्रतापगढ़ में पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन अंधकार’:देवल्दी गांव में अवैध बिजली कनेक्शनों पर कार्रवाई, लाखों का जुर्माना वसूला

प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन अंधकार के तहत अरनोद थाना क्षेत्र के देवल्दी गांव में अवैध बिजली कनेक्शनों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन काटे गए और केबल, ट्रांसफार्मर तथा पानी की मोटरें जब्त की गईं। 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
यह कार्रवाई आईजी उदयपुर रेंज के निर्देश पर एक एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज के रूप में की गई। इसमें पुलिस और विद्युत निगम की संयुक्त टीम शामिल थी, जिसमें जिले के विभिन्न थानों के थाना अधिकारी और जवानों सहित 200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पानी की मोटरें की जब्त
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विशेष रूप से तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के घरों में चल रहे अवैध बिजली कनेक्शनों को निशाना बनाया गया। मौके से 27 सिंगल फेज ट्रांसफार्मर, 4 थ्री फेज ट्रांसफार्मर और 8 सिंगल फेज पानी की मोटरें जब्त की गईं। 23 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया
विद्युत निगम ने इस कार्रवाई के तहत कुल 35 वीसीआर (विद्युत चोरी प्रकरण) दर्ज किए हैं, जिनमें 23 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जब्त किए गए उपकरणों और कनेक्शनों के संबंध में विद्युत विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बिजली कनेक्शन, बिजली चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *