प्रतापगढ़ में पुलिस ने 30 ग्राम मादक पदार्थ पकड़ा:संदिग्ध लगने पर ली कार की तलाश, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में थाना अरनोद पुलिस ने एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अरनोद के थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम जाजली-मंडावरा रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोककर जांच की तो चालक के पास से 30 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान जोएब (23) पुत्र बादशाह खान उर्फ मुंशी खान पठान के रूप में हुई है। वह देवल्दी थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ का रहने वाला है। आरोपी के पास अफीम रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद अफीम और परिवहन में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *