प्रतापगढ़ में बस खाई में उतरी:स्टेयरिंग फेल होने से हादसा; 9 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बस खाई में उतर गई। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। बस बड़ी सादड़ी से निम्बाहेड़ा जा रही थी, इसी दौरान उसका स्टेयरिंग फेल हो गया और नानाम की भागल गांव के पास वह खाई में उतर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। बम्बोरी और छोटीसादड़ी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बम्बोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉ. कैलाश चंद्र चारण और मेल नर्स देवेंद्र शर्मा की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। तीन गंभीर घायलों को निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायलों में कैलाश चंद्र भट्ट (40), अभिषेक (13), सोहनी बाई (50), भगवती बाई (65), मांगी बाई (50), गुड्डी बाई (25), उदय सिंह (28), इंद्र बाई (25) और छोगालाल (38) शामिल हैं। शेष घायलों का बम्बोरी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार स्वस्थ होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *