प्रतापगढ़ में भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव मनाया:शहर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जगह-जगह फूलों से हुआ स्वागत

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर आज दोपहर भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर किला रोड स्थित भगवान देवनारायण मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा से पूर्व मंदिर में भगवान देवनारायण की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया। बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते चले श्रद्धालु
शोभायात्रा में सबसे आगे दो घुड़सवार हाथों में ध्वजा लिए चल रहे थे। उनके पीछे समाज के सदस्य और महिलाएं बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। एक सजी हुई बग्घी में भगवान देवनारायण की तस्वीर रखी थी, जबकि एक खुली जीप में भगवान देवनारायण की प्रतिमा विराजित थी। समाज के सतीश गुर्जर ने बताया कि यह शोभायात्रा भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौराहे पर पहुंची। इसके बाद कस्बे के प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए पुनः मंदिर प्रांगण लौटी। मंदिर में महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। शोभायात्रा का किया स्वागत
शोभायात्रा के दौरान युवक-युवतियों और महिलाओं ने भक्ति भजनों पर जमकर नृत्य किया। बाजार में जगह-जगह गुर्जर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा स्टॉल लगाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *