प्रतापगढ़ में मकर संक्रांति का त्योहार आज विशेष उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में सुबह से ही धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का माहौल देखने को मिल रहा है। सूरजपोल चौराहे पर स्थानीय लोगों द्वारा गायों को हरा चारा खिलाया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोग इस दिन को दान-पुण्य के कार्यों में समर्पित कर रहे हैं। इसी को देखते हुए छोटे-छोटे बच्चे भी गायों को हरा चारा खिला रहे हैं विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर में जमकर पतंगबाजी की गई। हर उम्र के लोग, चाहे वो छोटे बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी पतंग उड़ाते दिखे। चारों तरफ “वो काटा” की आवाजें गूंजीहैं। खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए दशहरा मैदान में पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा, पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खेल मैदानों में बड़ी संख्या में लोगों ने गिल्ली डंडे का आनंद लिया। दशहरा मैदान में गिल्ली डंडे की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई


