प्रतापगढ़ के राजेंद्र नगर क्षेत्र में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले महिलाओं के एक गिरोह का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता प्रवीण जैन के मकान में ये महिलाएं गेट फांदकर अंदर जाते हुई दिख रही हैं। घर के बरामदे से सामान उठा ले गई महिलाएं वीडियो में एक महिला गेट पार कर भीतर उतरती है, जिसके पीछे तीन अन्य महिलाएं भी भी हैं। ये महिलाएं मकान के परिसर में घूमते हुए घर के बाहर रखे जूते-चप्पल और अन्य सामान उठाकर ले जाती दिख रही हैं। कई दिनों से मोहल्ले में घूम रहीं हैं महिलाएं मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह की गतिविधि है। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में संदिग्ध महिलाओं की आवाजाही देखी जा रही थी, लेकिन यह पहली बार है जब उनका पूरा समूह कैमरे में कैद हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार गिरोह का तरीका बेहद शांत और तेज है। वे रात के समय घरों के बाहर रखी सामग्री सहित जो भी सामान मिलता है उसे तुरंत लेकर निकल जाती हैं। पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई, रात की गश्त बढ़ाने और आरोपित महिलाओं की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो गिरोह क्षेत्र में बड़ी वारदातों को भी अंजाम दे सकता है।


