प्रतापगढ़ में युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या:सुसाइड का कारण पता लगा रही पुलिस; तीन बच्चों का पिता था मृतक

प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में शनिवार देर रात 37 वर्षीय मिठूलाल मीणा पुत्र मानाजी मीणा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर देवगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में युवक को नीचे उतारा गया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मिठूलाल मीणा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्च्यरी में रखवाया गया। रविवार को मृतक के भाई मगनलाल ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। तीन बच्चों का पिता था मृतक देवगढ़ थाना के सहायक उप निरीक्षक भरतराज सिंह ने घटना संबंधी जानकारी देते हुए बताया- मृतक मिठूलाल खेती-बाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बेटे व एक बेटी है। उसकी बेटी थावरी 12वीं की छात्रा है, जबकि बेटा विक्रम 9वीं और पवन 7वीं कक्षा में पढ़ रहा है। बड़ा बेटा प्रताप विवाहित है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या का प्रारंभिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *