भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा प्रतापगढ़ की ओर से एसडीएम को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ज्ञापन देकर बताया-राजकीय महाविद्यालय अरनोद कॉलेज स्टाफ बढ़ाने के संबंध में बजट सत्र 2023-24 के अंतर्गत नवीन राजकीय महाविद्यालय अरनोद में प्रवेश हुए है। महाविद्यालय में 397 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय में अधिकांश छात्र-छात्राएं आदिवासी समुदाय और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। महाविद्यालय में स्टाफ कम होने के कारण कक्षाएं नहीं चल पा रही है। कॉलेज में गरीब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है और कॉलेज की परीक्षाएं भी नजदीक आ गई है। ऐसे में कॉलेज की छात्र-छात्राओं की मांग है कि महाविद्यालय में स्टाफ बढ़ाया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा का लाभ ले पाए और आने वाली परीक्षा में उच्च अंक लेकर आ सकें। इस दौरान BPVM पूर्व जिला वरिष्ठ सलाहकार बहादुर लाल निनामा, ईश्वर लाल, सुनील मईडा, पन्नालाल खराड़ी, सुशीला मईडा, सुमन मीणा, रेशमा मीणा, किरण मीणा, दशरथ लाल, अभिषेक भील समेत प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


