प्रतापगढ़ में सकल हिन्दू समाज कर रहा ‘हिंदू सम्मेलन’:शनिवार को वाहन रैली, 18 जनवरी को कलश यात्रा और धर्मसभा

प्रतापगढ़ में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत शनिवार को भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जबकि 18 जनवरी रविवार को कलश यात्रा और हिन्दू धर्मसभा का आयोजन होगा। सम्मेलन को लेकर शहर में धार्मिक और सामाजिक वातावरण उत्साह से भरा नजर आ रहा है। आयोजकों के अनुसार, शनिवार शाम 4:30 बजे हायर सेकेंडरी ग्राउंड से वाहन रैली की शुरुआत होगी। यह रैली सूरजपोल, गोपालगंज, लोहारगली और सदर बाजार होते हुए गांधी चौराहा पहुंचेगी। गांधी चौराहा पर भव्य आतिशबाजी के साथ रैली का समापन किया जाएगा। रैली के माध्यम से समाज में एकता और समरसता का संदेश देते हुए ‘जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई’ का आह्वान किया जाएगा। रविवार को कलश यात्रा और हिन्दू धर्मसभा 18 जनवरी रविवार को दोपहर 12:15 बजे बाणमाता किला परिसर से विराट हिन्दू रैली के रूप में कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौराहा पहुंचेगी, जहां हिन्दू धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं और जनसमूह के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है। प्रसिद्ध वक्ता होंगे शामिल विराट हिन्दू सम्मेलन में हिन्दूवादी प्रवक्ता मुकेशानन्द भारती, क्रांतिकारी प्रवक्ता मनोज कश्यप (शेरपुर) और केशवराय मंदिर प्रतापगढ़ से श्रीहरि शुक्ल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके उद्बोधन के माध्यम से सनातन संस्कृति, हिन्दू समाज की एकता और सामाजिक चेतना पर विचार रखे जाएंगे। सकल हिन्दू समाज एवं महल बस्ती प्रतापगढ़ के आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनाएं। आयोजन को लेकर प्रतापगढ़ शहर में धार्मिक उल्लास और सामाजिक सक्रियता का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *