प्रतापगढ़ में हादसे में घायल युवक की मौत:उदयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, थड़ा-रठांजना के बीच स्कूल बस ने मारी थी टक्कर

प्रतापगढ़ में 13 दिसंबर को हुए हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। थड़ा और रठांजना के बीच एक निजी स्कूल बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने उदयपुर में उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम दम तोड़ दिया। हादसा उस समय हुआ जब एक निजी स्कूल की बस ने पीछे से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को तत्काल प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया था। मृतक की पहचान रठांजना राकेश (22) पुत्र राधेश्याम मेघवाल के रूप में हुई है। बताया गया कि राकेश मजदूरी कर रोजाना की तरह काम से लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। राकेश के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है; एक वर्ष पूर्व उसकी माता का देहांत हो चुका है, और उसके पिता विकलांग हैं। राकेश को परिवार का मुख्य सहारा माना जाता था। उसका एक बड़ा भाई भी है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे रठांजना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की जांच रठांजना थाना के जांच अधिकारी सांवरमल द्वारा की जा रही है। पुलिस निजी स्कूल बस और उसके चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *