प्रतापगढ़ में हिंदू सम्मेलनों की तैयारी शुरू:18 से 30 जनवरी 2026 तक विभिन्न बस्तियों में होंगे आयोजन, संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजन

प्रतापगढ़ में आगामी हिंदू सम्मेलनों की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बस स्टैंड स्थित श्री राम वाटिका में हुई, जिसमें 18 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच प्रतापगढ़ की विभिन्न बस्तियों में होने वाले सम्मेलनों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में हिंदू सम्मेलन के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, संत-प्रवचनों और सनातन संस्कृति से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नगर प्रचार प्रमुख विकास शर्माने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में एक लाख से अधिक स्थानों पर ऐसे हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के दौरान हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की जाएगी। संत समाज की सक्रिय सहभागिता के साथ, सनातन धर्म के सभी वर्गों की उपस्थिति में “एक संगत, एक पंगत” की भावना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में जिला कार्यवाह प्रहलाद सिंह ने हिंदू सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *