प्रतापगढ़ में हुई अपराध समीक्षा बैठक:डीएसपी की मौजूदगी में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों पर हुई चर्चा

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में आज सुबह अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में हुई, जिसमें जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। पेंडेंसी कम करने के निर्देश एसपी बी. आदित्य ने लंबे समय से वांछित अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में दर्ज मामलों की पेंडेंसी कम करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराध, महिला अत्याचार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और वाहन चोरी जैसे संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए। एसपी ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई और निरंतर निगरानी आवश्यक है। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय और जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए कहा। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, सीओ गजेंद्र सिंह राव सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *