प्रतापगढ़ में 4 किलो गांजा जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, कट्टे में भरकर ले जा रहा था

प्रतापगढ़ की हथुनिया थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 किलो 608 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हथुनिया थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया- वे अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम को जसवंतपुरा से ठीकरिया जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने अपने पहचान घनश्याम (50) पुत्र भैरूलाल धानका निवासी ठीकरिया, प्रतापगढ़ के रूप में बताई। घनश्याम धानका के पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली गई। तलाशी में उसमें 4 किलो 608 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *