उदयपुर शहर के ओल्ड आरटीओ के अंदर जाने वाली रोड के बाहर मुख्य हाइवे पर बना डिवाइडर पर जगह-जगह कट लगा दिए गए है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। असल में इस जगह भारी ट्रैफिक रहता है और इस बीच इन अवैध कट से दुपहिया वाहन चालक निकल रहे है। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर प्रतापनगर से बेड़वास के बीच ये कट लगे हुए है। मुख्य रूप से ओल्ड आरटीओ चौराहा से प्रतापनगर की तरफ ये डिवाइड पर कट बना दिए गए है। असल में मुख्य चौराहा पर ढीकली, ओल्ड आरटीओ से लेकर नाकोड़ा नगर, तुलसीनगर और बेड़वास के सामने वाले रास्ते की तरफ से आने वाले लोग ओल्ड आरटीओ चौराहा विद्यापीठ के बाहर से सीधे शहर की तरफ जाते है। इस दौरान इस कट पर भारी ट्रैफिक रहता है और दुपहिया वाहनों की भी आवाजाही ज्यादा रहती हैं सुबह और शाम का वह समय जब जॉब से लोग आते-जाते है तब ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता हैं इस ट्रैफिक के कारण कई दुपहिया वाहन चालक आगे की तरफ डिवाडइर तोड़कर बने कट से रोड क्रॉस कर रहे है जबकि उदयपुर से डबोक और डबोक से उदयपुर की तरफ रोड के दोनों लेन पर ट्रैफिक रहता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मुख्य डिवाइडर से एक-एक कर ईंटें हटाई जिसके बाद ये एक तरफ से नया कट हो गया है लेकिन जब यहां से गाड़िया निकलती है तब की स्थिति देखकर हर समय हादसे का अंदेशा रहता है।


