प्रतापपुर में भुइयां मिलन समारोह का आयोजन… भक्ति गीतों पर झूमे लोग

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित नागलोग के मैदान में सोमवार को अखिल भारतीय भुईंयां समाज कल्याण समिति प्रतापपुर के द्वारा मां शबरी पूजा सह भुईंया मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता योगियारा मुखिया आशिष भारती ने की। संचालन नरेश भारती एवं दिनेश भारती ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष उमेश भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम ऋषि,अशोक भारती,कैलाश भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद राम मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर नरेश भारती, योगियारा मुखिया आशिष भारती, एघारा मुखिया एघारा मुखिया मालती देवी, घोड़दौड़ मुखिया ललिता देवी, सुरेन्द्र भारती, घोड़दौड़ मुखिया प्रतिनिधि उमेश भुईया,मुरारी भारती, रामदयाल भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मौके पर आयोजन समिति के लोगो ने मंच पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व गणमान्य लोगो को माला पहनाकर स्वागत किया । मुख्य अतिथि सह समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भारती के कार्यक्रम मे आये लोगो को अपने संबोधन मे बताया कि मां शबरी राम की प्रमुख भक्तो में से एक थी। वह भील समुदाय व शबर जाती की थी। शबरी को राम का परम भक्त माना जाता है।शबरी ने भगवान राम को अपने झूठे बेर खिलाये थे।इसी कारण इनकी पूजा अर्चना में बेर के रूप मे प्रसाद चढ़ाया जाता है। वह आजीवन कुंवारी रहकर ऋषि मतंग की शिष्या बन कर आश्रम मे जीवन यापन व दुखी व असहाय की सेवा करती रही। वही कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि गौतम ऋषि, अशोक भारती, एघारा मुखिया मालती देवी,योगियारा मुखिया आशिष भारती, घोड़दौड़ मुखिया ललिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र भारती,उमेश भारती, टंडवा पंचायत समिति रामदयाल भारती सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगो ने संबोधित कर मा शबरी की जीवनी पर प्रकाश डाला।वही कार्यक्रम मे मुखिया आशिष भारती व कई अन्य गायकों ने एक से बढकर एक गीत, भक्ति गीत व संगीत से लोगो को मनोमोहित किया ।इस कार्यक्रम मे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से भुईंया समाज के हजारों लोग शामिल हुये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *