प्रतापपुर से 31 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना तिलक लगा नपं अध्यक्ष ने की मंगलकामना

प्रतापपुर | प्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर से बुधवार सुबह 31 श्रद्धालु और एक अनुरक्षक अयोध्या स्थित प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष मानती योगेंद्र सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मानती योगेंद्र सिंह ने तिलक लगाकर श्रद्धालुओं को उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालु अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेंगे। प्रतापपुर जनपद पंचायत के 15, नगर पंचायत प्रतापपुर के 6, जरही नगर पंचायत के 5, भटगांव नगर पंचायत के 5 श्रद्धालु और एक अनुरक्षक यात्रा दल में शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा व सहयोग के लिए अनुरक्षण ओम प्रकाश जायसवाल को भी साथ भेजा है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, पार्षद नवीन नाविक, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नगर पंचायत कर्मी अमित सिंहा, जनपद पंचायत कर्मी अशोक जायसवाल और प्रभारी पंचायत निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *