कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई जिला साहू संघ भिलाईनगर की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से चन्द्रभूषण साहू अध्यक्ष, सेवाराम साहू व रुखमणी साहू उपाध्यक्ष, जीवनलाल साहू व लीना साहू संगठन सचिव चुने गए। प्रदेश में यह पहला जिला है, जहां सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। नामांकन फार्म भरने के बाद बैठक हुई, जिसमें समन्वय बनने के बाद आपसी सहमति से सभी पदों में निर्विरोध चुनाव हो गया। अध्यक्ष पद के लिए चंद्रभूषण साहू, निखिलेश साहू, डॉ. शैलेंद्र साहू ने नामांकन भरा था। दोनों ने अध्यक्ष के लिए चंद्रभूषण के नाम पर सहमति दे दी। पुरुष उपाध्यक्ष के लिए सेवाराम साहू के नाम पर ईश्वर साहू, थंगेश्वर साहू ने, महिला उपाध्यक्ष के लिए रूखमणी साहू के नाम पर चंचल साहू ने, पुरुष संगठन सचिव के लिए जीवन लाल साहू के नाम पर नेमचंद ने, महिला संगठन सचिव के लिए लीना साहू के नाम पर मंजूषा साहू ने सहमति दे दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हलधर गंगबेर ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी। सहायक चुनाव अधिकारी पूनाराम कलिहारी थे। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में रूपेश साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ से संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, समन्वय समिति में पूर्व मंत्री रमशीला साहू, प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन साहू, निवर्तमान भिलाई जिलाध्यक्ष हरिद्वारिका साहू, साहू मित्र सभा भिलाई तहसील अध्यक्ष खेदराम साहू, जामुल तहसील अध्यक्ष जनकराम, तहसील संघ रिसाली के अध्यक्ष डॉ. कामता साहू ,तहसील संघ भिलाई 3 चरोदा की उपाध्यक्ष रीना साहू उपस्थित थे। आखिर में नए पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ समाज को आगे बढ़ाने और नए आयाम हासिल करने की बात कही।


