प्रतिबंधित मांस लदा वैन पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया

चंदनकियारी के कुमीरडोबा पंचायत स्थित सूतरीबेड़ा गांव में रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने एक टाटा मैजिक मालवाहक वाहन को संदेह के आधार पर रोक लिया। वाहन की जांच की गई तो उसमें प्रतिबंधित मांस लदा हुआ था। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वाहन में सवार लोगों को पकड़ लिया। साथ ही इसकी सूचना चंदनकियारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोप मो. सिद्धिकी ने बताया कि उसके तीन साथी ग्रामीणों को गच्चा देकर भाग गए। इनमें पुपुनकी कालापत्थर निवासी भुजंग दास, मंसा दास व गणेश दास शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि मालवाहक में प्रतिबंधित मांस लेकर सूतरीबेड़ा के रास्ते चास की ओर जा रहा था। सूतरीबेड़ा गांव में तेजी से वाहन चलते देख ग्रामीणों को संदेह हुआ तो वाहन का पीछा कर गांव के बाहर रोक लिया गया। घटनास्थल पर उमड़ी भीड़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *