प्रतिबंधित सामान बेचने वाले 35 दुकानदारों पर जुर्माना

भास्कर न्यूज | रायगढ़ रायगढ़ पुलिस ने आखिरकार शहर में नशे में उपयोग करने वाले सामान की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाकर नशा में उपयोग करने वाली सामग्री को जब्त किया गया। इस दौरान 35 दुकानदारों पर जुर्माना किया गया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पान ठेलों और किराना दुकानों में खुलेआम बिक रहे गोगो-रिजला को लेकर भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। 15 फरवरी को ‘नशा खुलेआम : गोगो 10 चिलम 20 में’ और 24 फरवरी को ‘एसपी ऑफिस, कोतवाली से चंद कदम दूर खुलेआम बिक रहा गोगो और चिलम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रक​ाशित होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया। वहीं एसएसपी सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को फटकार लगाकर नशे के उपयोग की सामग्रियों की बिक्री पर कार्रवाई करने कहा। इस क्रम में शुक्रवार को जिले के कोतवाली, कोतरा रोड, जूटमिल, पुसौर, तमनार व लैलूंगा थाना क्षेत्र के पान ठेलों, दुकानों और अड्डेबाजी वाली जगहों पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गोगो बेचते पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालकों पर जुर्माना लगाया। थाना दुकानदार क्षेत्र कोतवाली 6 दुकानदार राजीव नगर, रामपुर, ढिमरापुर, इंदिरा नगर और चांदमारी चक्रधर नगर 4 दुकानदार मेडिकल कॉलेज के पास, पंजरी प्लांट कोतरारोड 6 दुकानदार किरोड़ीमल नगर, पतरापाली, भगवानपुर पुसौर 4 दुकानदार बोरोडिपा, बाजार चौक बस्ती तमनार 5 दुकानदार मुख्य बाजार, राम मंदिर के पास, बस स्टैंड लैलूंगा 5 दुकानदार अटल चौक एवं आसपास जूटमिल 5 दुकानदार सांगीतराई, कांशीराम चौक, ट्रांसपोटनगर, कबीर चौंक, कयाघाट विभाग ने दबिश दी थाना कोतरा रोड क्षेत्र में किरोड़ीमल नगर, पतरापाली और भगवानपुर क्षेत्र में छह दुकानों पर दबिश देकर सामग्री जब्त की गई। इन दुकान संचालकों पर 800-800 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। थाना पुसौर क्षेत्र में बोरोडिपा और बाजार चौक बस्ती में संयुक्त टीम की ओर से की गई कार्रवाई में चार दुकान संचालकों पर 400-400 रुपए का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार थाना लैलूंगा क्षेत्र में डॉ. प्रिया सिंह व पुलिस टीम ने अटल चौक और आस-पास की दुकानों की जांच कर दुकानदारों पर 200-200 रुपए का जुर्माना किया। नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी ^पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गोगो की बिक्री को लेकर पान ठेलों व किराना दुकानों पर दबिश दी। यहां से नशे की सामग्री भी जब्त कर दुकानदारों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *