प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राएं सम्मानित

भास्कर न्यूज | रिगनी-खरौद नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8वीं, 10वीं व 12वीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी विजय पांडेय थे। अध्यक्षता बस्तर विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ जेके जैन ने की। विशिष्ट अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर नितेश सिंगरौल, नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद यादव, पामगढ़ बीईओ मोहन कौशिक, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव थे। एसपी विजय पांडेय ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। वहीं उनके सवालों का जवाब दिया। नितेश सिंगरौल ने खेल-खेल में बच्चों को रोमांचित किया। उन्हें अलग-अलग उदाहरणों से आगे बढ़ने की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जागेश्वर सिदार और आभार प्रदर्शन व्याख्याता कन्हैया लाल श्रीवास ने किया। इस अवसर पर मनहरण यादव, सुबोध शुक्ला, हरेकृष्ण साहू, नेहरू राही, नीलम यादव, गेंदबाई आदित्य, परमानन्द रोहिदास, नागरिकगण शिवरात्रि यादव, शरद यादव, गोविंद घृतलहरे, रूपेश यादव, मुकेश सोनी, मेलाराम कश्यप, रमेश कश्यप, एचएल घृतलहरे, एसआर कश्यप, जेके डडसेना, डीसी देवांगन, बी यादव, बीएल राठौर, सीके गायकवाड़ व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *