प्रतिमा की स्थापना कल, जागरण व भंडारा होगा

इरगू टोली स्थित श्री मारुति नीलकंठ शक्ति मंदिर की चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुई। सुबह 8 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली। रानी सती मंदिर से जल उठाने के बाद पहाड़ी मंदिर और शनि मंदिर पहुंची। यहां से किशोरगंज चौक से होकर रोड नंबर-1 के मार्ग से बगलामुखी मंदिर से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। इसमें 1101 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। इस अनुष्ठान को लेकर मंदिर को भव्य सजाया गया है। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दूसरे दिन मंगलवार को वेदी पूजन कर यज्ञ किया जाएगा। भक्तों के बीच खीर भोग का वितरण किया जाएगा। 22 जनवरी को प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। 23 को भव्य जागरण के साथ भंडारा का आयोजन किया गया है। जागरण के लिए बोकारो की मंडली आएगी। मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठान रांची के पंडित वाचस्पति पाठक व उसके 7 सहयोगी द्वारा किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पंकज सिंह है। आयोजन को सफल बनाने में संदीप हेमरोम, सागर हेमरोम, बौद्धनाथ मुंडा, ओमप्रकाश शर्मा, शिव कुमार, सुनील चौरसिया, अरूण सिंह, रमेश मिस्त्री, अनिल साहु, मुकेश वर्मा, अमित सिन्हा, राजू उरांव, राम उरांव, पिंकू शर्मा, यशवंत समेत श्री मारुति नीलकंठ शक्ति मंदिर परिवार के सदस्य और अन्य लोग लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *