प्रतियोगिताओं के विजेता को किया सम्मानित

बड़वानी | सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत बड़वानी में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीवाल फाइनल प्रतियोगिता में लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बैंडमिटन प्रतियोगिता में संयम गुप्ता प्रथम तथा ऋषभ राठौड़ द्वितीय स्थान पर रहे। हॉकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जिला हॉकी संघ बड़वानी प्रथम व डीएचए बड़वानी द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में डीएचए बड़वानी प्रथम और जिला हॉकी संघ द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यश शर्मा टीम ने प्रथम तथा लायंस स्कूल सेंधवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कहा सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना, छिपी प्रतिभाओं को मंच देना तथा फिट युवा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करना है। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *