प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को पढ़ा रहे अफसर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रशासन के अफसर पढ़ा रहे हैं। कई विभागों में पदस्थ आईएएस अफसरों के साथ अपर और डिप्टी कलेक्टर युवाओं को सफलता के लिए टिप्स दे रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में राजधानी के युवा ज्यादा से ज्यादा सफलता पा सके इसलिए जिला प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट अनुभव शुरू किया गया है। इसी के तहत अफसर युवाओं की क्लास ले रहे हैं। इसी कड़ी में योग भवन फुंडहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत के सीईओ आईएएस कुमार बिश्वरंजन ने युवाओं से अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिका एवं उनके महत्व पर विस्तार से बात की। उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए युवाओं को परीक्षा में रणनीति, समय प्रबंधन और प्रभावी अध्ययन तकनीकों की भी जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस तरह की क्लासेस अब लगातार जारी रहेंगी। इसमें अफसरों से कहा गया है कि वे युवाओं से सीधी बात करें। परीक्षा में किस तरह से सफलता हासिल की जा सकती है। इसकी जानकारी दें। युवाओं का भी कहना है कि इन कक्षाओं से उन्हें कई फायदे हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *