प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते बदलाव:उदयपुर डिपो से चलने वाली 300 बसों में से आधी ऑफलाइन, यात्री न ऑनलाइन टिकट बुक कर पा रहे और न ही दिख रहा शिड्यूल

रोडवेज की ऑनलाइन सेवाओं में बार-बार होने वाले बदलावों से यात्री परेशान हो गए हैं। उदयपुर डिपो से 300 से ज्यादा बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन, इनमें से 150 से ज्यादा बसें एप और वेबसाइट पर ऑनलाइन नहीं दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यात्री न तो बुकिंग कर पा रहे हैं और न ही शिड्यूल पता चल पा रहा है। दरअसल, प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को रोडवेज में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाती है। इस वजह से परीक्षा से पहले प्रबंधन कई बसों को ऑफलाइन कर देता है, जिससे अभ्यर्थियों व यात्रियों में विवाद की स्थिति न बने। बीते 8 से 10 दिसंबर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में ऑफलाइन हुई बसों को अब तक ऑनलाइन नहीं किया गया है। जयपुर-जोधपुर-कोटा-बांसवाड़ा की आधी बसें ऑफलाइन जिम्मेदार बोले-विवाद से बचने ऑफलाइन की बसें रोडवेज के ड्यूटी चार्ज अधिकारी निर्मल पुरी का कहना है कि बुकिंग काउंटर बंद होने से बसों को ऑफलाइन कर रखा है। इससे परिचालक को बसों में बुक सीटों की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। लगातार परीक्षाओं का दौर भी चल रहा है। इस वजह से दो से चार दिन पहले बसों को ऑनलाइन से हटा देते हैं। अगर ऑनलाइन टिकट बुक हो जाए तो यात्रियों से परीक्षार्थी झगड़ा करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *