.गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जाएगा कहां-गांधी मैदान कब- 9:00 बजे दिन 260 अधिकतम | रात 160 न्यूनतम तापमान में बदलाव संभव । (रेट प्रति 10 ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) (+4950) (+4950) (+15000) बिंदापाथर| जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, फतेहपुर प्रखंड में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के निर्देश पर संपन्न हुआ। जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी अमित कुमार मंडल ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं झालसा रांची द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को निःशुल्क विधिक सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के उपयोग के बारे में भी बताया गया। जामताड़ा |गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने स्वतंत्रता सेनानी स्व गोलक बिहारी सेन के आवास पर पहुंचकर उनके परिजन को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्व सेन की धर्मपत्नी श्रीमती ठंडावाला सेन को शॉल एवं बुके भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आज़ादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उपायुक्त रवि आनंद ने श्रीमती सेन एवं उनके परिजनों से कुशलक्षेम भी जाना। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अंचल अधिकारी अबिश्वर मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा सोमा खंडेत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


