प्रत्येक नेता खुद को मतदाता का सेवक समझे : कुंवर

अमृतसर| खत्री सभा के कार्यालय सिद्धिविनायक मंदिर रानी का बाग में समारोह करवाया गया। जिसमें बिहार से समस्त खत्री महासभा के अध्यक्ष पद के प्रत्यक्षी अनंत नारायण अरोड़ा ने पत्नी रुचि अरोड़ा के साथ हिस्सा लिया। मुख्यातिथि विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह एवं सभा अमृतसर इकाई के अध्यक्ष दीपक राय मेहरा ने कहा कि समस्त खत्री सभा के चुनाव में कोई जीते यह महत्वपूर्ण नहीं निष्पक्ष तौर से लोकतांत्रिक विधि से चुनाव होना ही खत्री समाज की जीत है। उपाध्यक्ष सुनील खन्ना ने खत्री सभा के एकीकरण से समस्त खत्री सभा के चुनाव तक की प्रक्रिया का उल्लेख किया। डॉ. कुंवर विजय प्रताप ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी चुनाव में मतदाता महत्वपूर्ण होता है। चुनाव के बाद भी वहीं महत्वपूर्ण रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि जीतने वाला प्रत्येक नेता अपने को मतदाता का सेवक समझे। इस बैठक में खत्री सभा अमृतसर के संरक्षक जगदीश चंद्र अरोड़ा, अरुण खन्ना, उपाध्यक्ष राकेश सेठ, दिनेश खन्ना, अतुल पुरी, सचिव नरेश खन्ना, सहसचिव सुधीर मेहरा, रविंदर अरोड़ा, सतीश बधवार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *