प्रदर्शनकारियों ने DFO को सड़क पर बैठाकर ज्ञापन सौंपा:शाजापुर में अवैध नशे, लकड़ी कटाई के खिलाफ हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन

शाजापुर में अवैध गतिविधियों और अवैध लकड़ी कटाई के विरोध में सर्व समाज और हिंदू जागरण मंच ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) और वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) को ज्ञापन सौंपा। डीएफओ के ज्ञापन लेने न आने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के सामने शहरी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। लगभग 15 मिनट बाद डीएफओ के मौके पर पहुंचने पर चक्का जाम समाप्त किया गया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएफओ को सड़क पर बिठाकर ज्ञापन का वाचन किया और फिर खड़े होकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डीएफओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शाजापुर में अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। स्मैक, ड्रग्स और गांजा खुलेआम बिकने से युवा वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संगठन ने कई आरोप लगाए ज्ञापन में अवैध लकड़ी कटाई और रात्रिकालीन परिवहन का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापनकर्ताओं का कहना है कि रात के समय लकड़ी से भरे ट्रैक्टरों का आवागमन हो रहा है और आरा मशीनों पर अवैध भंडारण किया जा रहा है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विरोध प्रदर्शन से पहले, कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर एक बाइक रैली निकाली। यह रैली पहले वन मंडल कार्यालय पहुंची, जहां डीएफओ को चेतावनी ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने आरोप लगाया कि समाचार पत्रों सहित कई माध्यमों में इस विषय पर लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है। वन विभाग की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
SP कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया वन विभाग और एसपी कार्यालय परिसर के अंदर हिंदू जागरण मंच और हिंदू समाज के लोगों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार की “एक पेड़ मां के नाम” जैसी योजनाओं और प्रदेश सरकार के हरियाली बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद शाजापुर में पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय अवैध लकड़ी से भरे ट्रैक्टरों का परिवहन हो रहा है, वहीं कई आरा मशीनों पर बिना अनुमति लकड़ी काटी जा रही है। मुस्लिम युवती भी अवैध गतिविधियों को लेकर आगे आई मुस्लिम युवती सोनिया मेव ने बताया मुस्लिम समाज द्वारा जो अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है, उसके विरोध में आई हूं। मुस्लिम युवतियों के साथ भी जो हो रहा है, उसके विरोध में खड़ी हुई हूं। शहर करेंगे बंद हिंदू जागरण मंच अनूप किरकिरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध पेड़ कटाई और शहर में चल रहे अवैध कारोबार पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पूरा शाजापुर शहर बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और वन विभाग की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *