रांची। राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहे ठाकुर बाल मुकुंद नाथ शाहदेव का शुक्रवार सुबह ऑर्किड अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनके गांव मुर्मू में नदी किनारे संपन्न हुआ। वे भाजपा के नेता रहे हैं। लातेहार के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। कुछ दिन पहले उनके बड़े पुत्र का निधन हो गया था।


