प्रदूषण मुक्ति के लिए खिलाड़ियों ने मर्रा में निकाली साइकिल रैली

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देशानुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा खेलो इंडिया लघु कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर मर्रा पाटन में फिट इंडिया साइकिल कैंपेन का आयोजन किया गया। आयोजन पीटीआई संतोष कुमार यादव, कबड्डी प्रशिक्षक भरतलाल ताम्रकार के नेतृत्व में हुआ। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण से मिली जानकारी अनुसार खेलो इंडिया सेंटर मर्रा पाटन के कबड्डी खिलाड़ियों के द्वारा देश में होने वाले प्रदूषण को रोकने एवं स्वस्थ रहने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए, साइकिल रैली निकालकर संदेश दिया गया। सांई भोपाल द्वारा प्रत्येक रविवार को साइकिल रैली का आयोजन करने खिलाड़ियों को प्र​ेरित कर रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *