प्रदेश की पहली लैंड पूलिंग स्कीम:गुजरात की तर्ज पर शिवदासपुरा में योजना का काम शुरू, विकास पर 28.60 करोड़ रुपए खर्च ​किए जाएंगे

जेडीए ने प्रदेश की पहली लैंड पूलिंग स्कीम के लिए धरातल पर काम शुरू कर दिया है। शिवदासपुरा, चंदलाई और बरखेड़ा में इस स्कीम काे गुजरात की लैंड पूलिंग याेजना की तर्ज पर डवलप करेगा। जोन-14 में 163 हैक्टेयर पर डवलप हाेने वाली इस याेजना के लिए सड़क नेटवर्क बिछाने के लिए माैके पर काम शुरू किया। खातेदाराें के सहयाेग से याेजना की पहली 18 मीटर सड़क का निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। जेडीए ने यह योजना किसानों/खातेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई है, लैंड पूलिंग एक्ट के तहत इस याेजना में अवाप्त जमीन के बदले किसानों/खातेदारों को 45 प्रतिशत भूमि दी जाएगी। इसमें सुव्यवस्थित सड़कें, पार्क, और सुविधा क्षेत्रों का विकसित किया जाएगा। जेडीए अगले कुछ माह में योजना की 18 एवं 24 मीटर की सड़कों का निर्माण करेगा। इसके लिए 28.60 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है। जेडीए अफसरों ने सूरत की लैंड पूलिंग याेजना का दाैरा किया था
राजधानी में पहली लैंड पूलिंग याेजना काे गुजरात के सूरत में डवलप की गई याेजना के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसके लिए जेडीए के छह सदस्यीय दल इस योजना के अध्ययन के लिए सूरत (गुजरात) का दौरा करने गया था। दल का नेतृत्व अतिरिक्त आयुक्त एवं लैंड पूलिंग अधिकारी राजेन्द्र सिंह कविया ने किया गया। राज्य सरकार ने 13 नवंबर, 2024 को ड्राफ्ट स्कीम की अधिसूचना जारी की गई थी। खातेदारों को शीघ्र ही भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की जाएगी। इसके अलावा दूसरी लैंड पूलिंग याेजना अभयपुरा और अचरावाला में 173 हैक्टेयर में डवलप की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *