प्रदेश के 10 कलाकारों को मिला राज्य कला पुरस्कार:राजस्थान ललित कला अकादमी में शुरू हुई एग्जीबिशन, 85 कलाकारों की 96 कलाकृतियों को किया प्रदर्शित

राजस्थान ललित कला अकादमी की 65वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के तहत आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में 10 कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए सम्मानित किया गया। संभागीय आयुक्त एवं अकादमी प्रशासक रश्मि गुप्ता ने इन कलाकारों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रत्येक कलाकार को ₹25,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. रजनीश हर्ष, सचिव, राजस्थान ललित कला अकादमी ने बताया कि जिन 10 कलाकारों को सम्मानित किया गया है। इसमें हितेन्द्र सिंह भाटी, उदयपुर – फादर एंड सन-2, विपुल शर्मा, जयपुर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, जयपुर – मिस्ट्री मेमोरीज XVI, दीपाली शर्मा, जयपुर, द पजल ऑफ लाइफ, पवन कुमार कुमावत, किशनगढ़ – धरोहर-1, पूजा प्रजापत, जयपुर – चाइल्डहुड, काव्यांश बोहरा, उदयपुर – सरहद पार, डॉ. मनीषा सांचीहर, नाथद्वारा – सी-स्केप, संदीप पालीवाल, उदयपुर – अनटाइटल्ड-1, चंदन कुमार, जयपुर – प्रतिबिंब के नाम शामिल है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी, संस्कार भारती, ने कलाकारों की रचनात्मकता और कला में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने राजस्थान के कला क्षेत्र को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए कलाकारों को प्रेरित किया। इस वर्ष की वार्षिक प्रदर्शनी में कुल 85 कलाकारों की 96 कलाकृतियों का चयन किया गया, जिनमें पुरस्कार प्राप्त कृतियां भी शामिल हैं। यह प्रदर्शनी आम दर्शकों के लिए 17 जनवरी 2025 तक प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक राजस्थान ललित कला अकादमी में खुली रहेगी। कला प्रेमी इन उत्कृष्ट कलाकृतियों को देखने और राजस्थान की समृद्ध कला परंपरा को समझने का यह सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *