सूरजपुर | सूरजपुर में भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग ने कहा कि यह बजट संतुलित और दूरदर्शी है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और उद्योग क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे प्रदेश में विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।


