प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कैंप:केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 8 जनवरी को लगाया जाएगा; राज्य के योगदान के बाद अब मिलेंगे 2.50 लाख

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लोगों को देने के लिए 8 जनवरी कैंप लगाया जा रहा है। ये कैंब सुबह 11:30 बजे सेंट्रल हलके के विधायक डॉ. अजय गुप्ता के हाथी गेट स्थित कार्यालय में लगाया जा रहा है। कैंप में इस योजना के तहत लाभार्थियों को 2 कमरे, एक बाथरूम और एक रसोई घर बनाने के लिए धनराशि दी जाती है। विधायक डॉ. गुप्ता ने बताया कि पहले पंजाब सरकार और केंद्र सरकार मिलकर इस योजना के तहत घर बनाने के लिए 1.75 लाख रुपये राशि दी जाती थी। अब उक्त राशि को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दी गई है। इस योजना में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार द्वारा पहले दी जा रही 25 हजार रुपए की राशि को बढ़कर एक लाख रुपए कर दिया गया है। जिसके तहत तब लोगों को घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए की राशि किस्तों में मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ज्यादातर सरकारी योजनाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर लाई जाती हैं। जरूरतमंद कर सकते हैं एप्लाई विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों के लिए आवास योजना चला रही है। इस योजना के तहत सरकार उन सभी जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करती है,जिनके पास घर की छत खराब और टूटी हुई है। इस योजना के तहत जिनके पास खाली प्लाट भी है, उन सभी को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जिन लोगों की 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आमदनी है उनको इस योजना का लाभ मिलेगा। कैंप में जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए अधिकारियों द्वारा फॉर्म वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मौके पर ही अधिकारियों से जरूरतमंद लोगों के फॉर्म भी भरवाए जाएंगे। जरूरतमंद लोग को डॉक्यूमेंट साथ लाने की अपील विधायक गुप्ता ने लोगों से अपील की कि जरूरतमंद लोग अपने साथ अपने परिवार के वोटर कार्ड, खाली प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री के साथ इंतकाल की कॉपी, अगर प्लांट और मकान की रजिस्ट्री नहीं है तो मकान लाल लकीर के अंतर्गत आता है तो मकान का पुराना बिजली का बिल और मकान की पटवारी की रिपोर्ट ,सुविधा केंद्र से प्राप्त किया गया इनकम सर्टिफिकेट, एसई, बीसी और ओबीसी कॉस्ट सर्टिफिकेट की कॉपी, योजना के लिए अप्लाई करने वालों का पूरे देश में कहीं भी पक्का घर नहीं होना और अन्य जरूरी कागजात लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *