भास्कर न्यूज | पाली महाराणा प्रताप चौराहा स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (हेडपंप के पास) पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीपी और शुगर की निशुल्क जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला-पुरुषों ने लाभ उठाया। चिकित्सक डॉ. मितुशी टाक ने उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, हाई ब्लड प्रेशर व शुगर नियंत्रण तथा सर्दी से सुरक्षा को लेकर उपयोगी जानकारी दी। शिविर के दौरान वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन अरुण शर्मा का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों के अनुसार शिविर में करीब 70 से 80 लोगों की निशुल्क जांच की गई। जन औषधि केंद्र की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।


