आज यानी 28 अगस्त को प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के 11 साल पूरे हो गए हैं। ये स्कीम 28 अगस्त 2014 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत अब तक 56.16 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। 56% जन धन खाते महिलाओं के हैं। हम आपको प्रधानमंत्री जन धन योजना के बारे में बता रहे हैं… सवाल 1: ये जन धन योजना क्या है? जवाब: जन धन योजना यानी प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) भारत सरकार की एक स्कीम है, जो 2014 में शुरू हुई थी। इसका मकसद है कि देश के हर उस इंसान के पास बैंक खाता हो, जो अब तक बैंकिंग सिस्टम से बाहर था। खासकर गरीब, गांव वालों, मजदूरों और जिनके पास पैसे कम हैं, उनके लिए ये योजना लाई गई। इसके तहत जीरो बैलेंस खाता खोला जा सकता है, यानी खाता खोलने के लिए जेब में एक भी पैसा नहीं चाहिए। सवाल 2: ठीक है, लेकिन इस योजना में मिलता क्या-क्या है? जवाब: जन धन योजना में कई चीजें मिलती हैं: सवाल 3: ये खाता कौन खोल सकता है? जवाब: इस योजना के तहत, जिन लोगों के पास कोई अन्य खाता नहीं है, वे किसी भी बैंक शाखा या बैंक मित्र के जरिए खाता खोल सकते हैं। सवाल 4: ये खाता कैसे खोलें? जवाब: खाता खोलना तो बिल्कुल आसान है। बस ये चीजें चाहिए: बस, नजदीकी बैंक, पोस्ट ऑफिस या फिर किसी बैंक मित्र (BC) के पास जाओ, फॉर्म भरो, और खाता खुल जाएगा। अब तो कई जगह ऑनलाइन भी खाता खोलने की सुविधा है। ये खाता कोई भी व्यक्ति खोल सकता है।


