प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को किया बर्थडे विश:लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की; मोहनलाल, धनुष, कमल हासन समेत कई स्टार्स ने दी बधाई

थलाइवा रजनीकांत आज 75 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घ आयु की कामना की है। साथ ही उन्होंने रजनीकांत के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर भी शुभकामना दी। उनके अलावा कमल हासन, धनुष, मोहनलाल समेत कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा, थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के खास अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके प्रदर्शन ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है और उन्हें अपार प्रशंसा दिलाई है। उनका काम विभिन्न भूमिकाओं और शैलियों में फैला है, जो हमेशा नए मानक स्थापित करता रहा है। यह साल खास है क्योंकि उन्होंने फिल्मों की दुनिया में 50 साल पूरे किए हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। मोहनलाल ने रजनीकांत को जन्मदिन और इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने की शुभकामना देते हुए लिखा है, प्रिय रजनीकांत सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सिनेमा में आपके 50 अद्भुत सालों का जश्न मनाते हुए, आपके मूल्यों, आपकी शक्ति और आपकी असाधारण व्यक्तित्व से कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। ईश्वर आपको हमेशा शांति, अच्छे स्वास्थ्य और असीमित खुशियों का आशीर्वाद दें। कमल हासन ने रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 75 सालों का अद्भुत जीवन। 50 सालों का दिग्गज सिनेमा। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे दोस्त रजनीकांत। रजनीकांत के पूर्व दामाद धनुष ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। धनुष ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे थलाइवा।’ रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने भी उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर की है। केक कटिंग की तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने लिखा, मेरी जिंदगी, मेरे पापा, हैप्पी बर्थडे थलाइवा। इन सेलेब्स ने भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं- गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं रजनीकांत बर्थडे के खास मौके पर रजनीकांत गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनके नाम को लगातार इस्तेमाल और सर्च किया जा रहा है। Source- Google Trend

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *