हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला सिंघौरी में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से सामूहिक प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान तनाव से बचने, आत्मविश्वास बनाए रखने और सहज तरीके से परीक्षा देने के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से देखा और चर्चा के प्रमुख बिंदुओं को अपनी डायरी में नोट किया। परीक्षा पे चर्चा वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करते हैं। इस अवसर पर नारद साहू (एसएमसी अध्यक्ष), नीतू कोठारी (पार्षद), पोषण वर्मा, गजाधर साहू, सूरज साहू, वहीं संजय प्यासी (प्राचार्य), सरस्वती साहू (प्रधान पाठक), धनीराम बंजारे (संकुल समन्वयक) सहित शिक्षकगण व विद्यार्थी शामिल हुए।


