जालंधर| पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग में सबकुछ सही नहीं है। यूनियन की मनमर्जी के आगे ट्रांसपोर्ट विभाग पूरी तरह से घुटने टेक चुका है। अब एक प्रधान की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें सीधे ‘मंत्री’ पर पैसे लेकर बदलियां करने का आरोप लगाया गया है। 2.45 सेकंड की अॉडियों में जिक्र है कि पैसे लेकर मंत्री ने बदलियां की थीं। उन्हें पता था कि कई डिपो में पहले से ज्यादा बंदे हैं, लेकिन फिर भी बदलियां करते हुए उन्हें वहीं पर ट्रांसफर किया गया। अब यह सारा भांडा जत्थेबंदी पर ही फोड़ा जाएगा कि हमारे कहने और विरोध करने के बाद बदलियां रद्द हुईं।


